फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रोटरी क्लब पंचकूला ने मनाया सीए दिवस और डॉक्टर्स डे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। रोटरी क्लब ऑफ पंचकूला ने रोटरी हाउस सेक्टर-12ए में सीए अश्वनी मित्तल तथा सीए आशीष मित्तल को सीए दिवस पर उनकी समाज के प्रति सेवाओं के लिए ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया। डॉ. सुनील आनंद और डॉ. आशिमा भारती को डॉक्टर दिवस पर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष विनेश भाटिया ने इस अवसर पर सीए दिवस एवं डॉक्टर्स दिवस मनाने के महत्त्व के बारे बताया। सभी उपस्थित मेंबर्स ने सम्मानित किए गए सीए और डॉक्टर्स को बधाई दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर रोटेरियन पंकज कंसल, संजय कुमार भारती, अश्वनी मित्तल, विनोद अग्रवाल, प्रवीण कुमार गोयल, महेश चांदगोठिया, मनमोहन सेठी, मुकेश अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, सुरेश शर्मा तथा क्लब के सदस्य जयराजा गर्ग, अनुराग जैन दीपक गुरु, दिनेश बंसल, राजेश बंसल, रोहित सिंगला और उषा गोयल ने भाग लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें