फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: तीन किलो हेरोइन व दो लाख की ड्रग मनी समेत तस्कर गिरफ्तार

Sun, 31 Aug 2025 09:36 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। स्पेशल सेल जालंधर ने एक तस्कर को तीन किलो 424 ग्राम हेरोइन व दो लाख रुपये की ड्रग मनी समेत काबू किया है। आरोपी की फॉर्च्यूनर गाड़ी भी पुलिस ने जब्त की है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि डीसीपी इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह निगरानी में इंस्पेक्टर जसपाल सिंह की टीम ने आरोपी को काबू किया। आरोपी की पहचान जालंधर इन्क्लेव खांबरा काॅलोनी निवासी मनजीत सिंह रूप में हुई है। पुलिस ने गश्त के दौरान आराेपी को संदेह के आधार पर रोका था। उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 3.424 किलोग्राम हेरोइन, दो लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मनजीत सिंह के खिलाफ पहले से तीन आपराधिक केस दर्ज हैं। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें