फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: लूटपाट करने वाले गिरोह के छह सदस्य काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जालंधर। एसएचओ फिल्लौर भूषण कुमार और एसआई गोविंदर सिंह की टीम ने मुख्य मार्ग पर लूटपाट करने वाले गिरोह के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी फिल्लौर ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा।
आरोपियों की पहचान रंजीत कुमार निवासी फिल्लौर, कुलवीर कुमार निवासी रायपुर अराइयां, संदीप कुमार उर्फ बाबू निवासी फिल्लौर, हरजीत सिंह उर्फ सोनू निवासी गांव दारापुर, मंदीप सिंह उर्फ मनी निवासी रामगढ़ और हरजीत सिंह उर्फ जीतू निवासी गांव माओ साहिब के रूप में हुई है। आरोपियों से चार किरपान, एक धारदार हथियार, लोहे की रॉड, छह मोबाइल फोन, एक बाइक व 288 नशीली गोलियां बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीएसपी ने बताया कि उक्त गिरोह लुधियाना, गोराया और राहों रोड पर वारदातों को अंजाम देता था। ये लोग राहगीरों और मजदूरों को अलसुबह या देर रात मारपीट कर लूट लेते थे। आरोपियों के खिलाफ थाना फिल्लौर में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। 288 नशीली गोलियां बरामदगी को लेकर मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 22, 61, 85 भी जोड़ी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें