फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन पर केस

Sun, 03 Aug 2025 07:57 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। कस्बा शाहकोट में पुलिस ने नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म और आपराधिक साजिश रचने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर सीमा ने बताया कि आरोपियों की पहचान गांव चक हथियाना निवासी कुलजीत सिंह की पत्नी बिंद्रो, फिरोजपुर के गांव तारेवाला निवासी बॉबी उर्फ मंगा और गांव इस्माइलपुर निवासी प्रेम सिंह पुत्र साबी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी मंगा और प्रेम ने बिंद्रो के साथ मिलकर 25 जुलाई को उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 70(2) (18 वर्ष से कम उम्र की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म) और 61(2) (आपराधिक षड्यंत्र) तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धारा छह के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें