फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हालात : शहर में दो करोड़ से बनाए साइकिल ट्रैक बन गए कार पार्किंग, शहर की मेन मार्केट में लगातार लोग पार्किंग फुल होने के बाद खड़ी कर रहे कारें

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर के 2 करोड़ से बनाए गए साइकिल ट्रैक लगातार कार की पार्किंग बन गए हैं। इसके बाद भी पुलिस की कोई तैनाती नहीं होती है। इस कारण शहर के सेक्टरों के साइकिल ट्रैक पर जाम लगा रहता है। इसे लेकर लोगों ने नाराजगी जताई है। पंचकूला में चंडीगढ़ की तर्ज पर साइकिल ट्रैक वर्ष 2021 में इसी साल बनाए गए हैं। साइकिल ट्रैक के साथ फुटपाथ की हालात को भी सुधारने का फैसला लिया गया है। साइकिल ट्रैक बनाए जाने के बाद इस पर लगातार गाड़ियों की पार्किंग बनी हुई है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से सेक्टरों में जवानों की तैनाती नहीं होती है। इस कारण भी लोग साइकिल ट्रैक पर लगातार पार्किंग बना रहे हैं। साइकिल ट्रैक पर लोग शाम के समय नहीं चला पाते हैं। इस तरह के हालात के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इन सेक्टरों में साइकिल ट्रैक बना है पार्किंग
शहर के सेक्टर - 8, 9, 10, 11, 14 सहित अन्य जगहों पर लोग शाम के समय पार्किंग के बाहर नियमों की उल्लंघन कर साइकिल ट्रैक पर वाहन खड़ा कर रहे हैं। इसके बाद इन पर पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस तरह के हालात के कारण शहर के लोगों को लगातार परेशानी होती है। पंचकूला पुलिस की ओर से ट्रैफिक में तैनात होने वाले 100 जवानों की कमी हैं। इसकी तैनाती नहीं होने के कारण इस तरह के हालात बने हुए हैं। अभी तक इसका कोई हल प्रशासन, नगर निगम और पंचकूला पुलिस की ओर से नहीं निकाला जा सका है। इस तरह के हालात में लोग परेशान हैं। शहर में लगातार ट्रैफिक नियमों का पालन भी नहीं हो रहा है। रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-20 के प्रधान केके जिंदल ने बताया कि शहर में साइकिल ट्रैक के नियमों की अवहेलना जारी है। वाहन चालकों पर कार्रवाई नहीं होने के कारण इनके हौसले बुलंद हैं। इस पर पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए।
पुलिस की ओर से रेगुलर चेकिंग की जा रही है। अगर इस तरह से साइकिल ट्रैक को जाम किया जाएगा तो वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साइकिल ट्रैक पर जाम न हो इसके लिए पुलिस बल जल्द ही तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सौरभ सिंह, पुलिस कमिश्नर, पंचकूला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें