फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हालात : वार्डों में गंदगी मिली तो सुपरवाइजर समेत एएसआई पर होगी कार्रवाई, नगर निगम सैनिटेशन कमेटी की बैठक में मेयर ने दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। नगर निगम सैनिटेशन कमेटी की बैठक में मेयर कुलभूषण गोयल ने चेतावनी दी है कि जिस वार्ड में सफाई व्यवस्था की हालत खस्ता होगी, वहां के सुपरवाइजर समेत एएसआई पर कार्रवाई होगी। मेयर ने सफाई विंग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शहर के मुख्य मार्गों सहित अंदरूनी सड़कों की नियमित सफाई की जाए। कहीं पर भी कूड़े के ढेर नहीं लगे होने चाहिए और कूड़े दानों से कूड़ा रोजाना उठाया जाना चाहिए। बैठक के दौरान सीएसआई अविनाश सिंगला ने बताया कि शहर के 140 कूड़े दानों के लिए 67 लाख रुपये के टेंडर जल्द खोल दिया जाएगा। मेयर ने कहा कि यह काम तुरंत अलॉट किया जाए।
विज्ञापन

कुलभूषण गोयल ने माली एवं ट्रैक्टर ट्राली के कर्मचारियों को अटेंडेंस घड़ी लगाने के निर्देश दिए हैं। मेयर ने ट्रैक्टर ट्रालियों के कर्मचारियों को समय पर वेतन देने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने 2.15 करोड़ रुपये के उपकरण, तीन डंपर प्लेसर, दो कैटल कैचर, पांच पिकअप वैन, एक जेसीबी जल्द मंगवाने के निर्देश दिए। बैठक में पार्षद राकेश वाल्मीकि, उषा रानी, परमजीत कौर, डीएमसी दीपक सूरा, सीएसआई अविनाश सिंगला, एसपीओ सचिन धीमान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें