पिंजौर। पंचकूला को विशेष पर्वतीय क्षेत्र का दर्जा दिलाने के लिए भारतीय किसान संघ ने हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है।अभियान की समीक्षा करने के लिए भारतीय किसान संघ हरियाणा के संगठन मंत्री विजय गौड़ ने बैठक की। कालका, मोरनी खण्ड की संयुक्त बैठक में चार खंडों के अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने हिस्सा लिया।
कालका खंड के मंत्री अच्छर कुमार ने बताया कि बैठक में सभी ने हस्ताक्षर अभियान में और तेजी लाने की बात कही। इस दौरान युवाओं को घर-घर जाकर हस्ताक्षर अभियान के साथ लोगों को जोड़ने के लिए कहा गया।
बैठक में आचार्य नितिन कुमार मंत्री पंचकूला, सह प्रमुख अनुज, युवा प्रमुख नवित शर्मा, मनमोहन भट्टी उपाध्यक्ष, भगवान दास वर्मा, मोरनी अध्यक्ष मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।