फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। श्री राम सेवादार ट्रस्ट की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा श्री रघुनाथ मंदिर, सेक्टर-15 से आरंभ होकर अग्रवाल भवन, सेक्टर-16 में संपन्न हुई। यात्रा में 501 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ भाग लिया। पूरे मार्ग में जयघोष और भजनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

कलश यात्रा के उपरांत कार्यक्रम स्थल पर विधिवत ध्वजारोहण और पूजन किया गया। इसके बाद श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के पहले दिन कथा व्यास हित शरण अतुल कृष्ण शास्त्री ने भगवान श्रीहरि की विभिन्न लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मानव जीवन को सही दिशा प्रदान करती है और भक्ति के माध्यम से मोक्ष का मार्ग दिखाती है।
कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि कथा के दौरान प्रतिदिन भजन-कीर्तन और प्रवचन होंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रस्ट के सदस्यों और सेवादारों का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें