फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: औद्योगिक क्षेत्र की समस्याएं पुलिस के सामने रखीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पंचकूला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ (पीसीसीआई) की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता पीसीसीआई अध्यक्ष एवं अमरटेक्स के मैनेजिंग डायरेक्टर अरुण ग्रोवर ने की। बैठक में सेक्टर-20 पुलिस चौकी से एएसआई मलकीत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक के दौरान अरुण ग्रोवर ने औद्योगिक क्षेत्र और उसके आसपास की गंभीर समस्याओं को पुलिस प्रशासन के समक्ष रखा। उन्होंने अंडरब्रिज के समीप शराब के ठेके खोले जाने पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि इसी मार्ग से उद्योगों में कार्यरत कर्मचारी और उनके बच्चे, विशेषकर बच्चियां, रोजाना गुजरती हैं। खुले में शराब पीने वालों की गतिविधियों और अभद्र टिप्पणियों से असुरक्षा का माहौल बन रहा है, जो गंभीर चिंता का विषय है।
इसके अलावा बैठक में रॉन्ग साइड ड्राइविंग, सड़क अव्यवस्था, अवैध गतिविधियां, भारी वाहनों की स्थायी पार्किंग और यातायात समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने कहा कि इन मुद्दों के कारण औद्योगिक क्षेत्र की छवि और कार्य वातावरण प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

बैठक में केवल समस्याओं तक सीमित न रहते हुए औद्योगिक क्षेत्र के समग्र विकास, सरकार से बेहतर समन्वय और योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्यों को आगे बढ़ाने पर भी विचार किया गया। सदस्यों ने कहा कि जिस तरह कोविड काल में उद्योग जगत ने प्रशासन के साथ मिलकर जिम्मेदारी निभाई थी, उसी तरह भविष्य में भी पंचकूला के औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और सामाजिक सुरक्षा को सशक्त करने के लिए मिलकर काम किया जाएगा।
बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी प्रमुख मुद्दों को लेकर संबंधित सरकारी विभागों को औपचारिक पत्र भेजे जाएंगे। साथ ही समस्याओं की निरंतर समीक्षा और समाधान के लिए पीसीसीआई की बैठक अब हर माह नियमित रूप से आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें