फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननकाना साहिब से आज शाम चंडीगढ़ पहुंचेगा जत्था

विज्ञापन
nagar kirtan - फोटो : chandigarh
विज्ञापन
आज चंडीगढ़ पहुंचेगा भव्य नगर कीर्तन, रूट देखकर निकलें
विज्ञापन

सबहेड
श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकोशोत्सव के उपलक्ष्य में ननकाना साहिब से आ रहा है जत्था
परेड ग्राउंड पर होगा भव्य स्वागत,
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकोशोत्सव के उपलक्ष्य में ननकाना साहिब (पाकिस्तान) से आने वाला नगर कीर्तन रविवार शाम साढ़े चार बजे सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड पहुंचेगा। नगर कीर्तन के स्वागत के लिए नगर निगम ने भव्य तैयारी की है। नगर कीर्तन के आगे 25 घोड़े, 3-3 हाथी व ऊंट के साथ ढोल नगाड़े वाले चलेंगे। हालांकि रास्ते में कई जगह स्वागत होने के कारण नगर कीर्तन दो दिन देरी से चंडीगढ़ पहुंच रहा है। नगर कीर्तन मोहाली के वाईपीएस चौक से दोपहर करीब 12 बजे चंडीगढ़ में प्रवेश करेगा और कई सेक्टरों से होते हुए परेड ग्राउंड सेक्टर 17 पहुंचेगा। ऐसे में दोपहर बाद अगर आप शहर में निकल रहे हैं तो रूट देखकर ही निकलें अन्यथा जाम में फंस सकते हैं।
ट्रैफिक कंट्रोल जत्था संभालेगा यातायात व्यवस्था
ननकाना साहिब से आने वाला नगर कीर्तन चंडीगढ़ में वाईपीएस चौक मोहाली से आएगा। इसी चौक से खालसा ट्रैफिक कंट्रोल जत्था चंडीगढ़ के वॉलंटियर यातायात व्यवस्था संभालेंगे। जत्था के प्रधान कृपाल सिंह ने बताया कि जत्थे में 25 वॉलंटियर हाेंगे जो यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखेंगे। वॉलंटियर नाडा साहिब तक नगर कीर्तन के साथ जाएंगे।
विज्ञापन

इन रास्तों से होकर गुजरेगा नगर कीर्तन
नगर कीर्तन दोपहर 12 बजे वाईपीएस चौक पहुंचेगा। वहां से सेक्टर 43-44 के डिवाइडिंग रोड से होते हुए 34-35 की डिवाडिंग रोड से सेक्टर 34 के गुरुद्वारे पहुंचेगा। वहां से भव्य स्वागत के बाद 33-34 डिवाडिंग रोड से होते हुये सेक्टर 20 के लेबर चौक, सेक्टर 21 में लाइट प्वाइंट से होते हुए अरोमा की लाइट प्वाइंट, सेक्ट 22 किरण सिनेमा, सेक्टर 16 स्टेडियम के रास्ते परेड ग्राउंड पहुंचेगा। जहां नगर निगम नगर कीर्तन का भव्य स्वागत करेगा। वहां से सेक्टर 17-18 प्रेस लाइट से होते हुए सेक्टर 8 के गुरुद्वारा पहुंचेगा। उसके बाद सेक्टर 20 से होते हुश्े सेक्टर 7 की मार्केट, सेक्टर 26-7 की डिवाडिंग रोड से मध्य मार्ग से मार्केट कमेटी चौक, कला भवन, रेलवे चौक, हाउसिंग बोर्ड चौक होते हुए पंचकूला नाडा साहिब के लिए नगर कीर्तन रवाना हो जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम ने कर ली है भव्य स्वागत की तैयारी
बता दें कि श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकोशोत्सव वर्ष के लिए निगम में एक कमेटी गठित की गई है। कमेटी के अध्यक्ष सीनियर डिप्टी मेयर हरदीप सिंह ने बताया कि ननकाना साहिब से नगर कीर्तन रवाना होने के बाद उसका जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। इस कारण चंडीगढ़ पहुंचने में थोड़ी देरी हो गई। परेड ग्राउंड के पास नगर कीर्तन के भव्य स्वागत की तैयारी है। परेड ग्राउंड पर नाश्ते के बाद नगर कीर्तन विभिन्न रास्तों से होते हुए नाडा साहिब पंचकूला रवाना होगा। जहां विश्राम करने के बाद नगर कीर्तन आगे रवाना हो जाएगा। नगर कीर्तन के आने से पहले सड़कें मशीनों से साफ कर दी गईं हैं। जत्थे के आगे और पीछे भी सफाई कर्मचारी होंगे। पानी का छिड़काव भी पहले से करा दिया जाएगा। पूरे शहर में बैनर लगा दिए गए हैं। पेड़ों की कटाई छंटाई का काम भी लगभग पूरा हो गया है। हरदीप सिंह ने लोगों से भी अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में नगर कीर्तन में शामिल होकर उत्साहवर्धन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें