फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा: मनसा देवी और कालका देवी मंदिर में 22 लाख 56 हजार 411 रुपये का चढ़ावा आया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला/कालका। अश्विन नवरात्र मेले के पावन अवसर पर श्री माता मनसा देवी मंदिर और श्री काली माता मंदिर कालका में कुल 22 लाख 56 हजार 411 रुपये की राशि दान स्वरूप प्राप्त की गई। श्री माता मनसा देवी मंदिर में 18 लाख 87 हजार 305 रुपये व काली माता मंदिर कालका में 3 लाख 69 हजार 106 रुपये दान स्वरूप अर्पित किए गए।
विज्ञापन

उपायुक्त एवं माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य प्रशासक विनय प्रताप सिंह ने बताया कि श्री माता मनसा देवी व श्री काली माता मंदिर कालका में सोने के 8 और चांदी के 187 नग भी दान स्वरूप प्राप्त किए। श्री माता मनसा देवी मंदिर में सोने के 8 नग और चांदी के 134 नग और काली माता मंदिर कालका में चांदी के 53 नग दान स्वरूप प्राप्त किए गए। इसके अलावा काली माता मंदिर कालका में 5 कैनेडियन डॉलर भी दान स्वरूप अर्पित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें