फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया गेम्स-2020 में शूटर जीना का गोल्ड मेडल पर कब्जा

विज्ञापन
खेलो इंड‌िया गेम्स में पदक जीतने वाली जीना। -संवाद
विज्ञापन
चंडीगढ़। डीएवी कॉलेज-10 की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा जीना खिट्टा ने शूटिंग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खेलो इंडिया गेम्स-2020 में गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया है। जीना खिट्टा ने 10 मीटर एयर राइफल चैपिंयनशिप में यह खिताब हासिल किया है। यह प्रतियोगिता गुवाहाटी में खेली जा रही हैं। जीना खिट्टा मूल रूप से हिमाचल में शिमला के रोहडू की रहने वाली हैं। लेकिन पढ़ाई और स्पोर्ट्स के लिए उन्होने चंडीगढ़ का रूख किया।
विज्ञापन

जीना ने शूटिंग के लिए 8वीं कक्षा में ही राइफल थाम ली थी। 10 साल की उम्र में यूथ शूटिंग चैंपियनशिप में जीना ने दुनिया की तीसरे रैंकिंग की निशानेबाजी अपूर्वी चंदेला को हराया। अब तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में जीना कई मेडल जीत चुकी हैं।
शूटिंग कोच वीरेंद्र से लेती हैं प्रशिक्षण
रोहडू में आराधना शूटिंग क्लब के कोच वीरेंद्र बांष्टू ने इन्हें प्रशिक्षण दिया है। जीना को वीरेंद्र बांष्टू ही शूटिंग की कोचिंग दे रहे हैं। 10वीं कक्षा तक जीना रोहडू में आराधना पब्लिक स्कूल की छात्रा रहीं। जीना के पिता पृथ्वीराज खिट्टा बागवानी के साथ राजनीति में भी सक्रिय रहते हैं। उनकी माता गृहिणी हैं। उनके पिता पृथ्वीराज ने बताया कि कॉलेज के समय वह डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 और पीयू की शूटिंग रेंज में भी अभ्यास करती हैं। इसके साथ ही वह डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 के असिस्टेंट प्रोफेसर अमरेंन्द्र मान से भी शूटिंग के गुर सिखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीना की उपलब्धियां...
-2017 में पुणे में एस.जी.एफ.आई. शूटिंग में कांस्य पदक।
-2017 नई दिल्ली में नॉर्थ जोन शूटिंग में रजत पदक जीता।
-2017 में केरल में नेशनल शूटिंग में एक रजत और कांस्य जीता।
-2018 देहरादून में नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में तीन अलग-अलग वर्गों में तीन स्वर्ण।
इंटरनेशनल स्तर पर प्रदर्शन
-फरवरी, 2018 में सिडनी में खेले गए वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक।
-जून, 2018 में जर्मनी खेले गए वर्ल्ड कप में कांस्य पदक।
-जुलाई, 2018 में खेले गए चेक रिपब्लिक वर्ल्ड कप में कांस्य पदक।
-नवंबर, 2019 में कतर दोहा में खेली गई चौथी एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने में सफल रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें