फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब भाजपा को झटका: पूर्व डिप्टी स्पीकर अजायब सिंह भट्टी कांग्रेस में लौटे, बेटी ने भी की घर वापसी

Thu, 30 Nov 2023 01:10 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अजायब सिंह भट्टी उसी समय कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चले गए थे जब कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। भट्टी के साथ उनकी बेटी जीवन ज्योत कौर भी रस्मी तौर पर कांग्रेस में शामिल हो गई हैं।
विज्ञापन
अजायब सिंह भट्टी। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब भाजपा को बुधवार को उस समय फिर झटका लगा जब पंजाब विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर अजायब सिंह भट्टी और पूर्व एमएसपी राजिंदर सिंह ने भाजपा से नाता तोड़कर फिर से कांग्रेस ज्वाइन कर ली। इससे पहले राजकुमार वेरका समेत पांच पूर्व कांग्रेस नेता भी भाजपा छोड़कर घर वापसी कर चुके हैं।

विज्ञापन


बुधवार को पंजाब कांग्रेस भवन में भट्टी और राजिंदर सिंह का पार्टी में स्वागत प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने किया। गौरतलब है कि अजायब सिंह भट्टी उसी समय कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चले गए थे जब कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। भट्टी के साथ उनकी बेटी जीवन ज्योत कौर भी रस्मी तौर पर कांग्रेस में शामिल हो गई हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें