इसके बाद ताज अली ने युवक को उसके घर जाकर पकड़ लिया और जीरकपुर थाने ले गए लेकिन पुलिस ने फिर भी कार्रवाई नहीं की। वह चोर को वापस लोहगढ़ ले गए, जहां उससे काफी पूछताछ की। पकड़े गए आरोपी ने चोरी की बात से मना कर दिया लेकिन वह 50 हजार रुपये देने को राजी हो गया। इस पर मोटरसाइकिल के मालिक ने हैरानी जताते हुए कहा कि एक तरफ तो यह चोरी से मना कर रहा है। वहीं, 50 हजार रुपये देने की बात कर रहा है। जब उसने मोटरसाइकिल चोरी नहीं किया तो वह पैसे क्यों दे रहा है। मोटरसाइकिल मालिक ने बताया कि जब तक वह उनका मोटरसाइकिल नहीं मिलता, तब तक वह उसे लेकर यहीं बैठे हैं।
होटल एनएच-7 के मैनेजर कमलेश कुमार ने बताया कि कोई ग्राहक उनके होटल में रुकने के लिए आया था। उसने अपना मोटरसाइकिल होटल के बाहर खड़ा किया जो किसी ने चोरी कर लिया। वारदात होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके आधार पर मोटरसाइकल मालिक ने चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।
सुबह किसी की कॉल आई थी, उस समय में मैं हाईकोर्ट में था। उन्हें दोपहर को आने को बोला था लेकिन दोपहर को हमारे पास कोई नहीं आया। यदि कोई आता है और चोरी साबित हुई तो आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-राहुल कुमार, जांच अधिकारी, थाना जीरकपुर