फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ठंडी हवाओं से कंपकंपाया, कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर में 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलने के कारण वीरवार को मौसम में ठंडक बनी रही। दिनभर सर्द हवा के असर से लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले तीन दिनों तक सुबह और शाम के समय विजिबिलिटी कम रहने की संभावना है। कोहरे के कारण सुबह के समय सड़कों पर दृश्यता प्रभावित रही। माजरी चौक सहित शहर के विभिन्न इलाकों में वाहनों की रफ्तार धीमी रही, जिससे लोगों को आवागमन में सतर्कता बरतनी पड़ी।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार कोहरे के साथ दिन और रात दोनों समय सर्दी का असर बना रहेगा और तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि, हवा चलने के बाद दिन के समय मौसम साफ रहा और हल्की धूप खिलने से लोगों को कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

इधर, पंचकूला का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 161 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार हवा चलने के कारण वायु गुणवत्ता में कुछ सुधार देखा गया है, लेकिन कोहरे के चलते प्रदूषण का असर सुबह-शाम बना रह सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें