मोरनी। शेरला ताल से हराघाट तक जल्द सड़क का काम शुरू होगा। मंगलवार को कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा ने सड़क को बनाने का शिलान्यास किया है। यह सड़क पौने पांच करोड़ की लागत से बनाई जाएगी। सड़क की कुल लंबाई पौने 12 किलोमीटर के लगभग है जोकि आगामी नौ महीनों में बनकर तैयार होगी। इस सड़क के बनने से इलाके की एक बड़ी आबादी का लाभ होगा, साथ ही हिमाचल के लोगों का सफर आसान होगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दीपा शर्मा, कनक रेखा, पवन धीमान, कमल जीत, जसवंत, भूपेंद्र सिंह हथिया, बबली शर्मा, पार्षद उमेश सूद, सरपंच पंचपाल शर्मा, काजल, कमला, रतन सिंह, लाल सिंह, चमेल सिंह, प्रज्वल कौशिक, संदीप सिंह समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।