फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एसजीपीसी ने 350वें शहीदी शताब्दी समारोह के लिए उत्तर प्रदेश के सीएम को दिया निमंत्रण

Fri, 29 Aug 2025 12:06 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। एसजीपीसी ने नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब की शहादत की 350वीं शताब्दी के उपलक्ष्य में श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित होने वाले समारोह में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी को आमंत्रित किया है।
एसजीपीसी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के निर्देशानुसार धर्म प्रचार कमेटी के सदस्य भाई अजायब सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सीएम आदित्य नाथ योगी से मुलाकात की। धामी ने श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित होने वाले शताब्दी समारोह में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को निमंत्रण पत्र प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से भेजा है। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें शहीदी शताब्दी को समर्पित शहीद नगर कीर्तन के बारे में जानकारी दी, जो असम से शुरू होकर उत्तर प्रदेश सहित भारत के अन्य राज्यों से होते हुए श्री आनंदपुर साहिब में समाप्त होगा।
विज्ञापन

अजायब सिंह ने बताया कि नवंबर में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी, भाई मती दास जी, भाई सती दास जी और भाई दयाला जी के 350वें शहीदी पर्व समारोह में भाग लेने के लिए देश भर की प्रमुख हस्तियों को पत्र भेजे जा रहे हैं। इस संबंध में एचएस धामी के निर्देशानुसार एक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात की है। सीएम योगी ने शिरोमणि कमेटी को श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित होने वाले समारोह में शामिल होने का आश्वासन देते हुए राज्य में नगर कीर्तन का आधिकारिक रूप से स्वागत करने की अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की है।
उन्होंने आश्वासन दिया है कि शहीद नगर कीर्तन के दौरान उत्तर प्रदेश में उचित व्यवस्था की जाएगी। सीएम ने उत्तर प्रदेश में नगर कीर्तन से संबंधित सभी प्रकार की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख को सौंपी है। उन्होंने यह भी कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में नगर कीर्तन का गर्मजोशी से स्वागत और सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में धर्म प्रचार समिति के सदस्य अजायब सिंह, उत्तर प्रदेश सिख मिशन हापुड़ के प्रभारी बृजपाल सिंह, गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी लखनऊ के अध्यक्ष डाॅ. गुरमीत सिंह और उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य परविंदर सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें