फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एलएलबी-एमबीए के दो विद्यार्थियों से चोरी की सात मोटरसाइकिल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। युवाओं को नशे ने इस कदर घेर लिया है कि वे चोरी की वारदात अंजाम दे रहे हैं। एलएलबी और एमबीए के स्टूडेंट नशे की पूर्ति के लिए लोगों की मोटरसाइकिल चोरी कर उसे सस्ते दामों पर बेच रहे थे। डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने दोनों आरोपियों के पास से चोरी की सात मोटरसाइकिल बरामद की हैं। आरोपियों ने पंचकूला और मोहाली में मोटरसाइकिल चोरी की 16 वारदातों को अंजाम दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रिंस जीरकपुर और जगजीत मोहाली निवासी के रूप में हुई है। शुक्रवार को एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि डिटेक्टिव स्टाफ के इंस्पेक्टर निर्मल सिंह और उनकी टीम ने मोटरसाइकिल चोरी करने दो आरोपियों को गुप्त सूचना पर चंडीमंदिर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


16 चोरी की वारदात को दे चुके हैं अंजाम
उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी मार्च 2023 से मोहाली और पंचकूला में मोटरसाइकिल और एक्टिवा चोरी की वारदातों को दे रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 13 जून को गिरफ्तार किया था। अदालत में पेश कर आरोपियों का दो दिन का रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने मोहाली और पंचकूला में की गई 16 वारदातों का खुलासा हुआ है। जिनमें से 11 वारदातें पंचकूला की है और पांच वारदातें मोहाली की है। आरोपियों से सात चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। दोनों आरोपी प्रोफेशनल स्टडी बैकग्राउंड से है। आरोपी प्रिंस ने एलएलबी की पढ़ाई की हुई है और दूसरे आरोपी जगजीत ने एमबीए की पढ़ाई की हुई है। दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की आपूर्ति के लिए वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपी चोरी करने के बाद कबाड़ी को मोटरसाइकिल 5 से 7 हजार रुपये में बेच देते थे। पुलिस मोटरसाइकिल खरीदने वाले कबाड़ी को भी गिरफ्तार करेगी।

आरोपियों ने इन जगहों से चोरी किए वाहन
एसीपी ने जानकारी दी कि दोनों आरोपियों ने इस वर्ष पंचकूला में 11 चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपियों ने नागरिक अस्पताल पार्किंग, कोर्ट कॉम्पलेक्स पार्किंग, सेक्टर-5 यवनिका पार्क के बाहर से, सेक्टर-5 बस स्टेंड, सेक्टर-11 पार्किंग से दो पहिया वाहन चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें