फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अजनाला के गांवों में मेडिकल सेवा देने पहुंची सेवा भारती

Tue, 16 Sep 2025 10:17 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में जलस्तर कम होने के बाद लोगों में फैल रहे वायरल बुखार और चमड़ी रोग के इलाज के लिए सेहत विभाग के साथ-साथ सेवा भारती संस्था की टीमें भी रोजाना अजनाला के पांच गांव में जाकर कैंप लगा रही है। मंगलवार को सेवा भारती अमृतसर की टीम ने गांव जस्तरवाल, रमदास, ठेठ रेके, समरावा और दग्ग तूत में कैंप लगाकर बुजुर्गों को बीपी, शुगर की दवाएं दी।
विज्ञापन

डॉ. केआर तुली ने बताया कि अब तक सेवा भारती के 16 मेडिकल कैंप लग चुके है। अब तक कुल 21 कैंप अलग अलग गांव में लग चुके हैं। जिसमें कुल 1500 के करीब लोगों ने अपनी जांच कराई। इस दौरान सेवा प्रमुख एडवोकेट पारस शर्मा ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहले दिन से सेवा भारती के कार्यकर्ता सेहत विभाग के साथ तालमेल कर गांव-गांव जाकर कैंप लगा रहे है। इस मौके पर विजय सिंह, कवल कपूर, सिद्धांत, दीपक नंदा, डॉ. जगदीश गोस्वामी, डॉ. राजेश सिधाना, डॉ. सुवंश गुप्ता, डॉ. कुशल सेठ उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें