फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नशे का टीका लगाने से युवक की मौत

Tue, 16 Sep 2025 10:15 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्री खडूर साहिब। तरनतारन जिले के गांव छापड़ी साहिब निवासी गुरबीर सिंह नामक युवक की नशे का टीका लगाने के कारण मौत हो गई। पीड़ित परिवार में सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष पाया गया। परिवार ने मांग की कि जल्द से जल्द नशा तस्करों को काबू कर जेल भेजा जाए।
पिता रवेल सिंह ने बताया कि उसका इकलौता बेटा गुरबीर सिंह विवाहित था और दो बच्चों का पिता था, गलत संगत का शिकार होकर नशा करने लगा। उसे दो बार नशा मुक्ति केंद्रों में भेजा गया लेकिन गांव से संबंधित नशेड़ियों की मंडली गुरबीर को घर से बाहर बुलाकर नशे की पुड़ियां थमा देती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह साढ़े नौ बजे काम का बहाना बनाकर गुरबीर सिंह बाहर चला गया। करीब 11 बजे वापस लौटते ही उसने अपनी बाजू में नशे का टीका लगाया। गुरबीर बेहोश हुआ तो डाॅक्टर को बुलाया गया। उन्होंने उसके बेटे को मृत घोषित कर दिया। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें