फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: शिवालिक की पहाड़ियों के नजदीक बसेगा सेक्टर-27, टेंडर खुला

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शिवालिक की पहाड़ियों के नजदीक बसने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण 95.12 एकड़ क्षेत्र में सेक्टर-27 पिंजौर-कालका अर्बन कांप्लेक्स विकसित करने जा रहा है। इसमें सीवरेज, पानी, स्ट्रॉम वाटर पाइप लाइन का काम पूरा करने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने टेंडर खोल दिया है। इसमें छोटे बड़े मिलाकर कुल 388 आवासीय प्लॉट हैं। बुनियादी सुविधाएं पूरी करने के बाद विभाग नीलामी करेगा। एक कनाल के 8, 14 मरला के 52, 10 मरला के 70, 8 मरला के 44, 6 मरला के 43, 5 मरला के 133, 4 मरला के 38 प्लॉट होंगे। इसके अलावा प्राइमरी स्कूल के लिए 0.50 एकड़, प्ले ग्राउंड के लिए 1.05 एकड़, क्रैच के लिए 0.19 एकड़, क्लब/कम्युनिटी सेंटर के लिए 2.70 एकड़, पार्क और ओपन स्पेस के लिए 10.1 एकड़, रोड और पार्किंग 10.01 एकड़ में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन


60 से 65 हजार प्रति स्क्वायर यार्ड होगा रेट
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को एचएमटी की जमीन मिलने से पिंजौर-कालका अर्बन कांप्लेक्स के विकास की राह अब आसान हो गई है। एचएसवीपी के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस सेक्टर में 60 से 65 हजार रुपये स्क्वेयर यार्ड के रेट से भुगतान करना होगा। इसमें 4 मरले से लेकर 1 कनाल तक के प्लॉट के लिए पांच कैटेगरी तय की गई हैं। शहर से एचएमटी से महज दस मिनट की दूरी है, इस लिहाज से पंचकूला के बिल्कुल पास सेक्टर होंगे। इससे लोगों को भी सहूलियत मिलेगी।

तीन साल में विकसित होगा प्रोजेक्ट
एचएसवीपी के नियमों के अनुसार सेक्टरों के प्लॉटों का ड्रॉ करने के बाद उसके पास सिर्फ तीन साल होते हैं। इस समय में एचएसवीपी को सेक्टर को विकसित करके देना होता है। इसमें सड़क, पार्क की डिमार्केशन, प्लॉटों की डिमार्केशन के साथ कब्जा, सीवरेज, पानी सप्लाई शामिल है। एक नियम यह भी है कि जब तक प्लॉटों पर निर्माण कार्य या पजेशन नहीं देता, तब तक वहां सड़क को सेकेंड लेयर तक बनाया जाता है।
विज्ञापन

सेक्टर-27 पिंजौर-कालका अर्बन कांप्लेक्स विकसित हो रहा है। इसके सर्वे का काम पूरा हो चुका है। सीवरेज पानी, स्ट्रॉम वाटर पाइप लाइन के काम के लिए टेंडर खोला गया है। एनके पायल, एक्सईएन एचएसवीपी पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें