पंचकूला। वर्ल्ड कैंसर डे के अवसर पर पंचकूला स्थित निजी हॉस्पिटल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर समाज में कैंसर को लेकर जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभा रही पंचकूला लेडीज क्लब की महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान पंचकूला लेडीज क्लब की शारदा कठपालिया,सोनाली बक्शी, अनुपमा साहनी, रचना वर्मा, अंजू गोयल सहित अन्य मौजूद रहीं।