फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर -27: नशेडियों का अड्डा बनी ग्रीन बेल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर के सेक्टर-27 में रहने वाले लोगों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टर की ग्रीन बेल्ट और खाली जगह की सफाई नहीं होने के कारण जंगली भांग के पौधे और अन्य घास बहुतायत में उग आई है। भांग उतारने के लिए यहां दिनभर नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। लोग बाइक और गाड़ियों में सवार होकर आते हैं और पौधों के बीच घुस जाते हैं। इन लोगों से महिलाओं और अन्य लोगों को हमेशा डर लगा रहता है। इसके अलावा सेक्टर में सड़कों का भी बुरा हाल है।
विज्ञापन

घग्गर पार स्थित सेक्टर-27 इतना दूर हो गया है कि वहां के लोगों की परेशानियां तक प्रशासन के अधिकारियों की नजर ही नहीं पहुंचती है। सेक्टर में बनी अव्यवस्थाओं का दंश वहां रहने वाले लोगों को झेलना पड़ रहा है। हालात यह है कि सेक्टर में कई महीनों से ग्रीन बेल्ट की घास तक नहीं काटी गई है। अब घास की ऊंचाई छह फीट से भी ज्यादा हो चुकी है। केवल घास ही नहीं वहां बड़े पैमाने पर भांग के पौधे भी उगे हैं। इसी कारण यह क्षेत्र नशेड़ियों की पहली पसंद बना हुआ है। इसके अलावा आवारा कुत्तों, जलभराव, मच्छरों के आतंक से भी लोग परेशान हैं।
सेक्टर में पुलिस की गश्त नहीं है। पिछले कुछ दिनों में सेक्टर के छह घरों में चोरी हो चुकी है। न तो चोरी रुक रही है, न ही चोर पकड़े जा रहे हैं। आवारा कुत्तों ने सेक्टरवासियों का जीना हराम किया हुआ है। इनका स्टेरलाइजेशन भी नहीं किया जा रहा है। आए दिन किसी न किसी को अपना शिकार बना रहे हैं। - बलवान सिंह कादियान, प्रधान, आरडब्ल्यूए सेक्टर-21
विज्ञापन

जगह-जगह पानी भरा हुआ है। इससे बहुत ज्यादा मच्छर हो गए हैं। ये रात को लोगों को सोने नहीं देते। बारिश का मौसम होने के चलते बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। मच्छरों को मारने के लिए एक बार भी सेक्टर में फॉगिंग नहीं करवाई गई है। लावारिस पशुओं का भी आतंक बना रहता है। - राम सिंह
सेक्टर के लोग 26 के पॉलिक्लीनिक में उपचार के लिए जाते हैं। मगर छुट्टी के दिन वहां डॉक्टर नहीं बैठता। वहां कोई उपचार के लिए जाता है तो कर्मचारी सेक्टर-6 जाने के लिए कहते हैं। हर सरकारी सरकारी छुट्टी के दिन सेक्टर-27 निवासियों के लिए चिकित्सा सुविधा जीरो हो जाती है। - नीरज यादव
सेक्टर में सड़कों की हालत बहुत ज्यादा खराब है। रात के समय तो सड़कों पर बने गड्ढों के कारण हादसा होने का भय बना रहता है। इस बारे में अधिकारियों को बताया भी गया है, मगर सुनवाई नहीं होती। अधिकारी उदासीन बने हैं। खामियाजा सेक्टर के लोगों को भुगतना पड़ता है। - भागमल सिद्धू
ग्रीन बेल्ट हमारे दायरे में आती है। उसको जल्द ही साफ करवा दिया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर जंगली घास और अन्य पौधों को जल्द ही कटवा दिया जाएगा। - डॉ. निधि भारद्वाज, एक्सईएन, होर्टीकल्चर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें