फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-21 सामुदायिक केंद्र का नाम शहीद चंद्रशेखर आजाद के नाम पर रखा जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने रविवार को सामुदायिक केंद्र सेक्टर-21 का नाम शहीद चंद्रशेखर आजाद के नाम पर रखने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सभी 18 सामुदायिक केंद्रों का नाम शहीदों के नाम पर रखा जाएगा, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी देश के लिए अपनी कुर्बानी देने वाले वीर शहीदों के बलिदानों से प्रेरणा ले सके। स्पीकर शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर सामुदायिक केंद्र सेक्टर-21 में आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर नगर निगम के महापौर कुलभूषण गोयल भी मौजूद रहे। इससे पूर्व गुप्ता ने शहीद चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको किया। उन्होंने कहा कि पंचकूला के सभी 18 सामुदायिक केंद्रों का नाम उन वीर शहीदों के नाम पर रखने का निर्णय लिया गया है, जिन्होंने भारत को आजादी दिलवाने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया और हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल गए। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद, अशफाक उल्ला खान, मदन लाल ढींगरा जैसे असंख्य वीरों ने अपने जीवन की कुर्बानी दी, ताकि हम आजादी की खुली हवा में सांस ले सकें।
विज्ञापन

नगर निगम के मेयर कुलभूषण गोयल ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता की सोच के अनुरूप पंचकूला के सभी सामुदायिक केंद्रों का नाम देश के वीर शहीदों के नाम पर रखने का निर्णय लिया गया है, ताकि भारत के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सके। उन्होंने कहा कि इन सामुदायिक केंद्रों में शहीदों की जीवनियों को भी दर्शाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी सामुदायिक केंद्रों के नवीनीकरण और उनमें फर्नीचर उपलब्ध करवाने के लिए टेंडर लगा दिए हैं।
इस मौके पर नगर निगम के अधीक्षक अभियंता विजय गोयल, पार्षद सुनीत सिंगला, हरेंद्र मलिक, गौतम प्रशाद, रितु गोयल, सुरेश वर्मा, नरेंद्र लुबाणा, सीबी गोयल, नाडा साहिब मंडल अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, मंडल महामंत्री एडवोकेट सिद्धार्थ राणा और अरविंद सहगल, बीजेपी के जिला कोषाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, एमएम जुनेजा, राजेश पुनिया, जगदीश भगत सिंह, जिला मीडिया प्रभारी नवीन गर्ग सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें