फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर-15 के पीएम श्री स्कूल का 10वीं में शानदार रिजल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहानी ने 486 अंक लेकर जिले में तीसरा स्थान पाया, 95 फीसदी से अधिक छात्राएं सफल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं परीक्षा में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-15 पंचकूला का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। विद्यालय की 95 प्रतिशत से अधिक छात्राएं परीक्षा में सफल रहीं। छात्रा सुहानी ने 486 अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल करने के साथ पंचकूला जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय की प्राचार्या पूनम बेरवाल ने बताया कि इस वर्ष स्कूल की 375 छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा दी थी। सृष्टि ने 472 अंक लेकर दूसरा, रानी ने 467 अंक के साथ तीसरा, अंजना ने 445 अंक लेकर चौथा और पूजा ने 424 अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्या ने शानदार परीक्षा परिणाम के लिए विद्यार्थियों, अध्यापिकाओं और स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने छात्राओं को भविष्य में भी मेहनत और अनुशासन के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें