फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंजाब में जनगणना का दूसरा फेज 9 फरवरी से, पूछे जाएंगे 40 सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने जनगणना के दूसरे फेज की तैयारी कर ली है और इस दौरान कुल 40 सवाल लोगों से पूछे जाएंगे। इनमें परिवार, शिक्षा, रोजगार व डिजिटल साक्षरता से जुड़े सवाल हैं। स्थानीय निकाय विभाग के सचिव घनश्याम थोरी की तरफ से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है जिसके साथ ही सूबे में जनगणना के लिए तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

दूसरा फेज 9 फरवरी 2027 से शुरू होना है जो 28 फरवरी तक जारी रहेगा। पहले फेज का ध्यान आवास की स्थिति, सुविधाओं और संपत्तियों पर था जो अब जनसंख्या गणना चरण के लिए आधार का काम करेगा। प्रदेश में पहले फेज के तहत 15 मई से 30 जून तक घरों की सूची तैयार की गई थी जो जनगणना का पहला चरण था।
साथ ही 30 अप्रैल से लोगों के पास स्वयं गणना का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया था जो 14 मई तक जारी रहा था। इस दौरान कुल 33 सवाल पूछे गए जैसे घर में कितनी गाड़ियां, लैपटॉप/कंप्यूटर, इंटरनेट की उपलब्धता आदि शामिल थे। अब दूसरे फेज के दौरान व्यक्ति का नाम क्या है, परिवार के मुखिया से व्यक्ति का उसका संबंध, व्यक्ति का धर्म क्या है। साथ ही व्यक्ति की साक्षरता और डिजिटल साक्षरता की स्थिति क्या है, स्थायी आवासीय पता क्या है, कोविड-19 का टीका कहां लगवाया था और व्यक्ति के कुल कितने बैंक खाते हैं आदि सवाल पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें