फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मुख्यमंत्री और राज्यपाल की दूसरी मुलाकात, हवारा की पैरोल पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को पंजाब राजभवन में राज्यपाल कटारिया से मुलाकात की। करीब 15 दिन के भीतर दोनों की यह दूसरी बैठक थी। इस लगातार दूसरी मुलाकात को राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन

हालांकि, सरकार या राजभवन ने बैठक के एजेंडे की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी। सूत्रों के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्यारे जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर चर्चा हुई। कौमी इंसाफ मोर्चा के हालिया बंद और उस दौरान के हालात पर भी विमर्श हुआ। पंजाब के मौजूदा राजनीतिक, प्रशासनिक हालात और लंबित सरकारी मामलों पर भी बात हुई। प्रदेश हित से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई। 12 अगस्त को हुई पिछली मुलाकात में भी हवारा की पैरोल का मुद्दा प्रमुख था। इन मुलाकातों ने राजनीतिक हलकों में चर्चाएं बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें