पंचकूला। पुलिस भर्ती के फिजिकल टेस्ट में धोखाधड़ी के मामले में दूसरे आरोपी को पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान विनोद निवासी गांव अलीपुर जिला जींद के रूप में हुई है। आरोपी को जिला अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने फिंगर प्रिंट लेने के दौरान सेक्टर-3 ताऊ देवी लाल स्टेडियम में 20 दिसंबर को संदीप नाम के लड़के को दूसरे की जगह पुलिस भर्ती में दौड़ने के दौरान गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि वह विनोद की जगह दौड़ लगाने जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विनोद का पता जानने के बाद छापा मारा था। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था।