फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: लॉ फर्म से 73 लाख की ठगी में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। फर्म से 73 लाख रुपये की ठगी के मामले में आरोपी सुनील को तीन दिन के पुलिस रिमांड के बाद न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई रविंदर ने बताया कि इस मामले में 13 अप्रैल को पहले आरोपी लटूर सिंह मीणा को गिरफ्तार किया गया था। लटूर सिंह राजस्थान के बूंदी जिले का रहने वाला है। दूसरा आरोपी सुनील कुमार निवासी जोधपुर को 5 अगस्त को गिरफ्तार कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। आरोपी को जिला अदालत ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

यह मामला 13 मार्च 2024 को दर्ज हुआ था। मनसा देवी कांप्लेक्स निवासी गगन आनंद ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनकी लॉ फर्म के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर 73 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं। 26 फरवरी को उनको ठगी का पता चला। एएसआई रविंद्र ने बताया कि आरोपियों ने फर्जी ईमेल और अवैध दस्तावेजों से जारी फर्जी सिम को जाली तरीके से इस्तेमाल कर ठगी को अंजाम दिया था। डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि आरोपी सुनील से जुटाए गई जानकारी से अन्य आरोपियों का भी पता लगा है। पुलिस टीम जोधपुर गई है, जहां से दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें