फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गूगल पर डॉक्टर का नंबर सर्च करना पड़ा भारी, महिला शिक्षिका से 2.03 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला में साइबर ठगी के तीन अलग-अलग मामलों में लाखों रुपये की ठगी, पुलिस ने दर्ज किए केस और लोगों को सतर्क रहने की दी सलाह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। साइबर ठगों ने गूगल पर डॉक्टर का नंबर सर्च करने वाली एक महिला शिक्षिका से 2 लाख 3 हजार 812 रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पंचकूला में साइबर ठगी के तीन मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस मामलों की जांच में जुटी है।
सेक्टर-23 निवासी 54 वर्षीय शिक्षिका ने शिकायत में बताया कि वह अभयपुर स्थित एक निजी स्कूल में कार्यरत हैं। 31 अक्टूबर 2025 को उन्होंने लिवर विशेषज्ञ डॉक्टर का नंबर गूगल पर सर्च कर कॉल किया। इसके बाद एक व्यक्ति ने 110 रुपये ट्रांसफर करने को कहा। ट्रांजेक्शन असफल रहा, लेकिन कुछ देर बाद खाते से 1.32 रुपये कट गए।
विज्ञापन

इसके बाद 1 नवंबर 2025 से 1 जनवरी 2026 के बीच ठगों ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से 1 लाख रुपये, 49,999 रुपये, 10-10 हजार रुपये, 19 हजार रुपये और 4 हजार रुपये सहित कुल 2.03 लाख रुपये निकाल लिए। बैंक में जांच के दौरान ठगी का पता चला, जिसके बाद पीड़िता ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई।

फेसबुक पर निवेश के नाम पर 24 लाख की ठगी
दूसरे मामले में सेक्टर-21 निवासी महिला से फेसबुक पर निवेश का झांसा देकर 24 लाख 68 हजार 500 रुपये ठग लिए गए। पीड़िता ने बताया कि फेसबुक विज्ञापन के लिंक पर क्लिक करने के बाद वह व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ी, जहां शेयर बाजार, ओटीसी ट्रेडिंग और आईपीओ में 15 से 20 प्रतिशत अतिरिक्त लाभ का लालच दिया गया।

आरोपियों ने एक ट्रेडिंग एप डाउनलोड करवा कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर करवाई। एप में निवेश राशि करीब 46 लाख रुपये दिखने लगी, लेकिन निकासी के समय अतिरिक्त रकम जमा कराने की शर्त रखी गई। तब जाकर ठगी का पता चला।

ओटीपी के जरिये 3.83 लाख की ठगी
तीसरे मामले में अभयपुर फेज-1 निवासी व्यक्ति से ओटीपी के जरिए 3 लाख 83 हजार 285 रुपये की ठगी की गई। पीड़ित ने बताया कि मोबाइल पर अचानक ओटीपी और मैसेज आने लगे। बाद में पता चला कि उसके नाम पर लोन लेकर रकम ट्रांसफर की गई है। मामले में साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत नंबर का ही उपयोग करें
मनप्रीत सिंह सूदन, डीसीपी क्राइम ने लोगों से अपील की है कि गूगल या अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मिले मोबाइल नंबरों की बिना पुष्टि भरोसा न करें। डॉक्टर, बैंक या अन्य सेवाओं के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत नंबर का ही उपयोग करें। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर पैसे ट्रांसफर न करें और ओटीपी, बैंक खाता, एटीएम या यूपीआई संबंधी जानकारी साझा करने से बचें। संदिग्ध ट्रांजेक्शन होने पर तुरंत बैंक और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें