समाधान शिविर में सुनीं समस्याएं, त्वरित समाधान के निर्देश और रिपोर्ट सौंपने के आदेश
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। बुढ़नपुर के ग्रामीणों की श्मशानघाट निर्माण की मांग पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त सतपाल शर्मा ने नगर निगम के संबंधित अधिकारी को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। वहीं, हिमशिखा क्षेत्र के निवासियों द्वारा पानी की निकासी समस्या और गली को नीची करने की मांग पर संबंधित अधिकारी को मौके का मुआयना कर एसडीएम कालका को रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए।
उपायुक्त वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में जिलावासियों की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान उन्होंने 16 लोगों की विभिन्न समस्याएं सुनीं। कुछ शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए गए।