फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एसडीएम ने भूस्खलन का शिकार हो रहे रास्ते का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। शुक्रवार को एसडीएम कालका संयम गर्ग ने वार्ड नंबर-1 के अन्तर्गत आने वाले खेड़ा सीताराम (नाला पार) का दौरा किया। इस मौके पर उनके साथ सिंचाई विभाग के एसडीओ मोहित, नगर परिषद के एमई दर्शन सहित व अन्य मौजूद रहे। मौके पर मौजूद पार्षद बनिंदर कौर ने अधिकारियों को यहां पर भूस्खलित हो रहे रास्ते के चलते लोगों को आ रही परेशानियों के बारे में अवगत करवाया।
विज्ञापन



बता दें कि यहां पर स्थित करीब 10 घरों की ओर जा रहा कच्चा रास्ता भूस्खलन के कारण केवल दो से तीन फीट चौड़ा ही रह गया है। लोग बड़ी मुश्किल से रास्ते से अपने घर का सामान व अपने बच्चों को लेकर निकलते हैं।



स्थाई हल निकालने के दिए निर्देश


मामले की जानकारी मिलने पर सिंचाई विभाग और एमसी के अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया गया। संबंधित विभाग के अधिकारियों को यहां पर स्थाई हल निकालने के निर्देश दिए गए है ताकि लोगो को परेशानी न हो। बरसात के मद्देनजर जल्द से जल्द एहतियात के तौर पर जो सुरक्षा रास्ते के लिए मुहैया करवाई जा सकती है उसे तुरंत प्रभाव से लागू करवाने को कहा है।- संयम गर्ग, एसडीएम कालका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें