पंचकूला। बारिश नहीं होने के बाद शुक्रवार को उमस भरी गर्मी दिनभर बनी रही, इससे लोग परेशान हुए। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी बारिश के आसार बने हैं, लेकिन बारिश नहीं होने के बाद उमस भरी गर्मी लगातार बनी है। जिले में सुबह मौसम ठंडा रहा। धूप खिलने के बाद उमस भरी गर्मी बनी रही। दिन के साथ रात के तापमान में गिरावट है। मौसम मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एक सप्ताह में बारिश के आसार बने हुए हैं।
पंचकूला का अधिकतम तापमान 36.8 और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से लगातार मौसम बदल रहा है। हवा की रफ्तार आठ किलोमीटर प्रति घंटे की चल रही है।