फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल कंपनियों पर शिकंजा : निगम क्षेत्र में लगे नौ टॉवरों की बकाया राशि जमा कराएं नहीं तो कटेगा कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। मोबाइल टॉवर और लीज लाइन की बकाया राशि जमा नहीं करवाने पर तीन कंपनियों की ओएफसी काटने के बाद नगर निगम ने नौ और कंपनियों को नोटिस जारी कर दिया है। सोमवार को जारी नोटिस में नगर निगम के विभिन्न सेक्टरों में लगे टॉवरों और लीज लाइन की बकाया राशि जमा नहीं करवाने पर कनेक्शन काटने की चेतावनी दी गई है। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त विनेश कुमार ने मेसर्स रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड चंडीगढ़-कालका रोड पर रेड बिशप होटल सेक्टर-1, महाराजा अग्रसेन चौक सेक्टर-16, पंचकूला के पास एससीओ नंबर-195 पार्किंग एरिया, सामुदायिक केंद्र सेक्टर-7, भारतीय इंफ्राटेल लिमिटेड वार्ड नंबर-20, गांव व पोस्ट ऑफिस जलौली वार्ड नंबर-20, गांव कोट, इंडस टॉवर गांव माणक्यां, गांव बिल्ला वार्ड नंबर-19 में टॉवर लगाने के एवज में बकाया राशि जमा करवाने के नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

इन कंपनियों को कम्युनिकेशन एंड कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर बायलॉज-2013 एंड एमेंडमेंट 2019 कंडीशन ऑफ लाइसेंस के तहत नोटिस जारी किया गया है। कंपनियों की तरफ से नोटिस देने के बाद भी राशि जमा नहीं करवाई गई तो इनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे। नगर निगम आयुक्त की तरफ से एक्सईएन, एमई और एपीओ को पूरे शहर में लगे टॉवर, मोबाइल लाइन की डिटेल खंगालने के निर्देश दिए थे। तीन दिन से अधिकारी और कर्मचारी पूरा डॉटा तैयार कर रहे थे।
इस जांच में सामने आया है कि कुछ लोकल कंपनियों ने भी अंडरग्राउंड लाइन और टॉवर लगाए हैं, जिसका कंपनियों की तरफ से 10 से 20 हजार रुपये ही जमा करवाए गए हैं, जबकि करोड़ों रुपये की राशि इन कंपनियों से वसूली जानी है। नगर निगम की तरफ से इन कंपनियों के नोटिस भी बनाए गए हैं, 15 दिन का समय पैसा जमा करवाने के लिए दिया जाएगा। इसके बाद कनेक्शन काट दिए जाएंगे। संयुक्त आयुक्त विनेश कुमार को टॉवरों एवं संयुक्त आयुक्त संयम गर्ग को मोबाइल लाइन काटने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कंपनियों के प्रतिनिधि भी नगर निगम के अधिकारियों से संपर्क करने में जुटे हैं, वे निगम से कुछ समय की मोहलत मांग रहे हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-9, 11 और 21 में काटे हैं तीन कनेक्शन
नगर निगम ने सेक्टर-9, 11 और 21 में मोबाइल लाइन के तीन कनेक्शन काटे हैं। कंपनियों को बार-बार नोटिस देने के बाद भी राशि जमा नहीं करवाई गई है। इन टॉवर कंपनियों से नगर निगम ने 17.73 करोड़ 74125 रुपये वसूलने जाने हैं। नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार एटीसी टेलीकॉम प्राइवेट लिमिटेड से नगर निगम 45 टॉवर के एवज में 1.66 करोड़ 11000 रुपये, इंडस टॉवर लिमिटेड से 52 टॉवर के एवज में 76 लाख 54000 रुपये, रिलायंस जियो लिमिटेड से 60 टॉवर के 13.87 करोड़ 29000 रुपये, एयरटेल से 17 टॉवर के 1.19 करोड़ 40,125 रुपये, भारती एयरटेल लिमिटेड से चार टॉवर के 12 लाख 40 हजार रुपये, इंडस टॉवर से तीन टॉवरों के 9 लाख रुपये, इंड्स टॉवर से दो टॉवरों के 6 लाख रुपये, रिलायंस जियो से एक टॉवर के तीन लाख रुपये वसूलने हैं।
नगर निगम के कंधों पर शहर का विकास करने की जिम्मेदारी है। इन कंपनियों से करोड़ों रुपये की राशि वसूली जानी है। कई बार अधिकारी नोटिस दे चुके हैं, लेकिन हर बार समय लेकर इन कंपनियों द्वारा पैसा जमा नहीं करवाया जाता है। अब नगर निगम के पास इनके कनेक्शन काटने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। - कुलभूषण गोयल, मेयर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें