पंचकूला। जिला पुलिस ने शिकंजा कसकर जुआ खेलने वालों पर सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने अभियान चलाकर 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान उर्गा निवासी सेक्टर-15, मेसर अली निवासी सेक्टर-16, जयपाल निवासी गांव देवी नगर सेक्टर-3, सौरव निवासी मौलीजागरां, राजकुमार निवासी सेक्टर-4, जयंती निवासी खड़क मंगोली, सुभाष निवासी राजीव कॉलोनी, पवन कुमार निवासी राजीव कॉलोनी, अंकित निवासी सेक्टर-26, रवि निवासी आशियाना कांप्लेक्स, जयंती निवासी खड़क मंगोली, सुभाष निवासी राजीव कॉलोनी, पवन कुमार निवासी राजीव कॉलोनी, अंकित निवासी सेक्टर-26 चंडीगढ़ है।
इसके अलावा रवि निवासी आशियाना कांप्लेक्स, सूरज निवासी रामदरबार चंडीगढ़, हरपाल निवासी इंदिरा कॉलोनी, विशाल निवासी मौलीजागरां, अमित निवासी किशनपुरा ढकोली जीरकपुर, राहुल निवासी बीड़ घग्गर, हर्ष निवासी सेक्टर-6, गुरनेक सिंह निवासी नवांनगर, अमरजीत सिंह निवासी पिंजौर, प्रदीप सिंह निवासी मौलीजागरां, राम लखन निवासी कालका, सुमित निवासी रामबाग रोड कमला नगर कालका और मोनू, अमरीत निवासी रेलवे कॉलोनी कालका पंचकूला के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 20090 रुपये बरामद हुए हैं।