फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे पर शिकंजा, जनजागरण के साथ चलेगा पुलिस का डंडा, विधानसभा अध्यक्ष ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-20 पुलिस ने एक युवक की शिकायत पर उसकी भाभी पर हत्या का मामला दर्ज किया है। युवक ने आरोप लगाया है कि उसकी भाभी ने बहनोई से संबंध होने का खुलासा होने के बाद अपने पति की हत्या कर दी। हत्या के सात दिन बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी विनोद, साहबान की पत्नी और इब्राहिम पर हत्या का केस दर्ज किया है। रहमान निवासी थाना बेनीगंज जिला हरदोई ने बताया कि वह आठ भाई-बहन हैं।
विज्ञापन

उसका सबसे बड़ा भाई सहबान था। वह 15 वर्षों से पंचकूला में अपने सास-ससुर के साथ रहता था। ससुराल वाले रोजाना उससे झगड़ा करते थे। रहमान ने आरोप लगाया कि 10 जनवरी 2022 को उसके भाई सहबान ने अपनी पत्नी और बहनोई को एक साथ पकड़ लिया था। इसके बाद आपस में मारपीट हुई। इसके बाद उसके भाई को छत से नीचे फेंक दिया। स्थानीय लोग उसको उठाकर अस्पताल ले गये। साहबान की पत्नी रात 12 बजे चचेरे देवर के पास गई। उसको बताया कि उसका पति छत से कूद गया है।
लोग उसको अस्पताल ले गये हैं। जब वे अस्पताल पहुंचे तो सहबान की मौत हो चुकी थी। वारदात के सात दिन बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। सेक्टर-20 थाना प्रभारी राजीव मिगलानी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें