पंचकूला। सेक्टर-4 और सेक्टर-11 की डिवाइडिंग रोड पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 11 वर्षीय बच्ची मौसमी की मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक समेत परिवार के चार अन्य सदस्य घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक गाड़ी मौके पर छोड़कर भाग गया। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में राजकुमार निवासी हरीपुर सेक्टर-4 ने बताया कि वह मूल रूप से उन्नाव (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है और पंचकूला में परिवार के साथ रहता है।
सोमवार रात करीब 12:30 बजे वह अपने ऑटो में पत्नी संगीता, बेटी मौसमी और दोनों बेटों शिवा व शिवांश के साथ सेक्टर-14 की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह सेक्टर-4 की सड़क से मुख्य मार्ग पर चढ़ने लगा, तभी सेक्टर-5 की ओर से आई तेज रफ्तार काले रंग की स्कॉर्पियो ने ऑटो को टक्कर मार दी। संवाद