पंचकूला। कार सवार दो युवकों पर स्कूटी सवार तीन बदमाशों द्वारा चाकू से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। पीर मुच्छल्ला निवासी निखिल मित्तल की शिकायत पर सेक्टर-14 पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। निखिल ने बताया कि वह शुक्रवार देर रात डेढ़ बजे जीरकपुर में पार्टी करके वापस आ रहा था। जैसे ही वह सेक्टर-14 और 15 चौक के पास कार रोककर खड़ा हुआ तो कुछ देर में स्कूटी पर सवार तीन बदमाश आए और चाकू से हमला कर दिया। मौके पर गश्त कर रही पुलिस की पीसीआर कार देखकर आरोपी फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पीर मुच्छल्ला निवासी हार्दिक और निखिल को सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टर के टीम ने पीठ पर लगे कट के निशान पर टांके लगाए। उपचार के बाद डॉक्टर ने निखिल और हार्दिक को छुट्टी दे दी।
सामान छीनने के लिए आए थे तीनों आरोपी
निखिल ने बताया कि सेक्टर-14 व 15 चौक पर सड़क के किनारे बस स्टॉप पर खड़ा था। तभी तीनों आरोपी स्कूटी से आए और मोबाइल फोन और रुपये छीनने की कोशिश करने लगे। नहीं देने पर वह चाकू निकाले और हार्दिक पर हमला कर दिया। हमलावर से अपने आप को बचाने के लिए सिर नीचे करके बैठ गया। मोबाइल और पैसा नहीं मिलने पर वह चाकू से हार्दिक पीठ पर तीन वार किए और मेरे भी ऊपर भी कर दिए। उतने में पुलिस की गाड़ी देख भाग गए। चाकू के हमला करने से हार्दिक घायल हो गया।
जांच में जुटी पुलिस
सेक्टर-14 थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि घायल निखिल के शिकायत पर केस दर्ज करके आरोपी के खोजबीन के लिए टीमें लगा दी गई है। इसके अलावा चौक पर सीसीटीवी फुटेज के आधार छानबीन की जा रही है। झपटमारी करने वाले इस गिरोह की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।