पंचकूला। आई-20 कार ने चंडीमंदिर टोल प्लाजा से पहले एक्टिवा का टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पिता-पुत्र घायल हो गए। शिकायत पर चंडीमंदिर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में प्रदीप कुमार पुत्र बनारसी दास निवासी गांव घाटीवाला तहसील कालका के रहने वाले हैं। 28 सितंबर को दोपहर 12 बजे प्रदीप और उनका लड़का गोविंद अपनी एक्टिवा पर निजी काम से जा रहे थे। एक्टिवा प्रदीप कुमार चला रहे थे। उनका लड़का गोविंद पीछे बैठा था। दोनों ने हेलमेंट पहन रखा था। करीब 12.30 बजे टोल प्लाजा चंडीमंदिर से पहले ट्रैफिक थाना के पास से गुजर रहे थे तो पीछे से तेज रफ्तार से कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
टक्कर लगने के बाद वह एक्टिवा सहित नीचे गिर गए। हादसे के दौरान दोनों को चोटें आईं हैं। पुलिस ने बताया कि प्रदीप कुमार का हाथ फ्रेक्चर हो गया। वहीं, गोविंद को मामली चोट आई। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में इलाज के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि कार का नंबर पता चल गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।