फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रेकी कर स्कूटी चालक ने घर से 60 हजार की नकदी और चार मोबाइल किए पार, सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-19 में स्कूटी चालक युवक ने मकान की रेकी कर सुबह सात बजे चार मोबाइल और 60 हजार की नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने सेक्टर-19 निवासी अंकुश की शिकायत पर सेक्टर-20 थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि वह सुबह सात बजे मकान के पहले तल पर सो रहा था। उसके नाना सुबह टहलने के लिए चले गए थे। इसी दौरान चोर ने पहले मकान की रेकी की। इसके बाद 7:15 बजे गेट खोलकर कमरे में घुस गया। इसके बाद चार मोबाइल और नकदी लेकर भाग गया। चोरी की वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस टीमें आरोपी को पकड़ने में लगी है। संवाद
विज्ञापन


गेट का खुला था ताला
अंकुश ने बताया कि सुबह दादा टहलने गए थे, इस वजह से बाहर गेट का ताला खुला था। सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि युवक ने घर के बाहर स्कूटी खड़ी करके 15 मिनट तक इंतजार किया। जब कोई आता नजर नहीं आया तो आरोपी गेट खोलकर घर के अंदर आ गया और चोरी करके चला गया।

लगातार हो रही हैं वारदात
पंचकूला शहर में जनवरी माह में चोरी की कुल 55 मामले सामने आए हैं। ज्यादातर मामलों में चोरों ने मकान की रेकी करके फिर घटना को अंजाम दिया है। पुलिस चोरी की घटनाओं को रोकने में असफल हो साबित हो रही है। जनवरी माह में चंडीमंदिर में 21 मामले, सेक्टर-5 में 14 मामले, एमडीसी में सात, सेक्टर-7 में सात, सेक्टर-20 में पांच और सेक्टर-14 में एक मामला सामने आया है।
विज्ञापन


15 हजार लेकर चोर चंपत, महिला ने मचाया शोर

पंचकूला। सेक्टर-15 में चोरी का एक मामला सामने आया है। सेक्टर-15 निवासी देवेंद्र शिकायत पर सेक्टर-14 पुलिस थाना ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत में बताया कि चोर पीछे के दरवाजे में घर में घुस आए थे। शनिवार की रात चोर उनके कमरे में घुसा। उसने उसकी पत्नी के पर्स से पांच हजार और कोट में रखे 15 हजार निकाल लिए। आवाज आने पर पत्नी की आंख खुल गई तो शोर मचाने लगी तो वह खिड़की से कूद कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें