फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पड़ोसियों की लड़ाई में एक युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। नगर निगम के वार्ड नंबर-20 के गांव जलौली में हुए आपसी झगड़ों में एक युवक घायल हो गया है। गांव जलौली निवासी ललिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत रात वह अपने घर के किचन का गंदा पानी गिराने के लिए घर के बाहर निकली। बाहर पहले से खड़ा पड़ोसी राकेश उसको देखकर गाली गलौज करने लगा। महिला के अनुसार जब उन्होंने अपने पति को जानकारी दी तो झगड़ा बढ़ गया। देखते ही देखते राकेश के परिवार के कई युवकों ने लोहे की रॉड व डंडों से मेरे पति को पीटना शुरू कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने राकेश समेत 12 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें