फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में हादसा: स्कूल बस और ऑटो भिड़े, दो लोग जख्मी, बाल-बाल बचे बस में सवार बच्चे

Thu, 12 May 2022 01:24 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला

सार

गुरुवार सुबह करीब सात बजे सेक्टर 14 की तरफ से एक प्राइवेट स्कूल की बस बच्चों को लेकर आ रही थी। उसी दौरान सेक्टर 20 की तरफ से एक ऑटो सेक्टर 15 की तरफ जा रहा था। इसी दौरान दोनों की टक्कर हो गई। 
विज्ञापन
पंचकूला में हादसे में क्षतिग्रस्त ऑटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचकूला में अमरटेक्स चौक पर गुरुवार सुबह एक स्कूल बस और ऑटो में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो चालक और एक महिला बुरी तरह जख्मी हो गए। महिला को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब सात बजे सेक्टर 14 की तरफ से एक प्राइवेट स्कूल की बस बच्चों को लेकर आ रही थी। उसी दौरान सेक्टर 20 की तरफ से एक ऑटो सेक्टर 15 की तरफ जा रहा था। जैसे ही दोनों वाहन चालक अमरटैक्स चौक पर पहुंचे तो दोनों की आपस में भिड़ंत हो गई। टक्कर लगते ही ऑटो चालक और ऑटो में बैठी महिला बुरी तरह से जख्मी हो गए। इस हादसे में गनीमत यह रही कि स्कूल के बच्चे बाल-बाल बच गए।

सूचना पाकर डायल 112 की टीम पहुंची और घायलों को सेक्टर छह स्थित सामान अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टर ने महिला को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया। ऑटो चालक का उपचार अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय ट्रैफिक लाइट बंद थी। फिलहाल सेक्टर 19 पुलिस चौकी अधिकारी दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें