फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अनुसूचित आयोग ने अमृतसर पुलिस कमिश्नर और एसएएस नगर के पुलिस अधीक्षक को तलब किया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने एक मामले में अमृतसर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर और साहिबजादा अजीत सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरमनदीप सिंह हंस को तलब किया है। दोनों अधिकारियों को आयोग के समक्ष व्यक्तिगत रूप में उपस्थित होकर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पहला मामला अमृतसर से है। पंजाब आयोग के मुताबिक अमृतसर के रहने वाले भूषण कुमार की पत्नी परविंदर कौर ने 17 मार्च को आयोग को लिखित शिकायत दी थी कि एक व्यक्ति द्वारा उन्हें जातिसूचक गालियां दी जा रही हैं। काम पर जाते समय अश्लील बातें कही जाती हैं तथा अवैध रूप से वीडियो बनाकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। कार्रवाई न होने पर आयोग के चेयरमैन ने आदेश दिए कि पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर 4 अगस्त को उपस्थित होकर तथ्यों पर आधारित पूर्ण रिपोर्ट आयोग के समक्ष प्रस्तुत करें।

दूसरा मामला साहिबजादा अजीत सिंह नगर से जुड़ा है। आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने एक मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक साहिबजादा अजीत सिंह नगर को व्यक्तिगत रूप से सुनवाई के अवसर पर उपस्थित होकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। एसएएस नगर के फेज-4 स्थित फॉरेंसिक साइंस प्रयोगशाला की सहायक निदेशक डॉ. संदीप कौर ने 20 जनवरी को शिकायत दी थी कि उनके कार्यालय प्रमुख अश्वनी कालिया द्वारा उनके प्रति जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। इस मामले की अगली सुनवाई 4 अगस्त को निर्धारित की गई है और तथ्यों पर आधारित पूर्ण रिपोर्ट सहित एसएसपी साहिबजादा अजीत सिंह नगर हरमनदीप सिंह हंस को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें