फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरसः सैनेटाइजर बनाने वाले डॉ. रोहित और मास्क बनाने वाले टेलर फुरकान का सम्मान

Sat, 21 Mar 2020 01:29 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पीयू के वीसी प्रो. राजकुमार सैनिटाइजर बनाने वाले डॉ. रोहित शर्मा को सम्मानित करते हुए।
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी के रसायन विज्ञान विभाग के डॉ. रोहित के शर्मा को सैनिटाइजर बनाने के लिए व ब्वॉयज हॉस्टल नंबर तीन के टेलर फुरकान को मास्क बनाकर बांटने के लिए सम्मानित किया गया। पीयू वीसी प्रो. राजकुुमार ने यह सम्मान उन्हें दिया और उनके कार्य की सराहना करते हुए आगे भी यह कार्य जारी रखने को कहा।
विज्ञापन


डॉ. रोहित के शर्मा ने वीरवार को 25 लीटर सैनिटाइजर बनाकर पीयू कैंपस में हर विभाग व हॉस्टलों को बंटवाया। इसके लिए कोई शुल्क भी नहीं लिया गया। आगे भी वह सैनिटाइजर बनाने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं टेलर फुरकान भी पीयू के लोगों को मास्क बनाकर मुफ्त में दे रहे हैं। इनके इस काम को देखते हुए वीसी प्रो. राजकुमार ने इनको शुक्रवार को सम्मानित किया। वीसी ने कहा कि पूरी दुनिया इस समय कोरोना के खिलाफ लड़ रही है। इस बीच पीयू के इन लोगों की ओर से शुरू किया गया काम मानवता का है, जो तारीफ के काबिल है।

वीसी ने सुरक्षा कर्मियों को बांटे मास्क
वीसी प्रो. राजकुमार ने पीयू कैंपस में तैनात 200 से अधिक सुरक्षा कर्मियों को मास्क बांटे। उन्होंने कहा कि अपनी सुरक्षा रखें और समय-समय पर हाथ धोते रहें और सैनिटाइज करते रहें। उन्होंने यह भी कहा है कि यदि सर्दी, खांसी, जुकाम किसी को हो तो वह घर पर रहें। इलाज करवाएं और फिर कार्य में जुटें। मास्क पाकर सुरक्षा कर्मियों ने खुशी जताई। कहा कि पहली बार कोई वीसी आए हैं जो सुरक्षा कर्मियों से कार्यस्थल पर जाकर मिलते हैं और उनकी सुरक्षा की भी चिंता करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें