फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरसः चंडीगढ़ में विदेशी फलों की बिक्री पर भी लग गई रोक, सात देशों से आता है माल

Sat, 21 Mar 2020 01:26 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए चंडीगढ़ में विदेशी फलों की बिक्री पर ब्रेक लग गया है। सेक्टर-26 की मंडी में सिर्फ साउथ अफ्रीका से ही फल मंगाए जा रहे हैं। हालांकि इन फलों की बिक्री में 90 फीसदी की गिरावट आई है। इसके कारण फल व्यापारियों ने अब विदेश से आने वाले फलों को मंगाना बंद कर दिया है।
विज्ञापन


आपको बता दें कि चंडीगढ़ में सेक्टर- 26 की मंडी में खजूर, कीवी, आम, संतरा, अमरूद, अंगूर, सेब, बबूगोशा आदि फलों को एक दर्जन से अधिक देशों से मंगाया जाता है। कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए अब विदेशों से आने वाले फलों से शहर के लोग परहेज करने लगे हैं। जिस कारण विदेशी फलों की बिक्री पर ब्रेक लग गया है।

फलों का व्यापार करने वाले व्यापारी इन दिनों सिर्फ साउथ अफ्रीका से ही फल मंगा रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि कोरोना वायरस के कारण लोग डरे हुए हैं। जिसके कारण विदेश से आने वाले फल लोग नहीं खा रहे हैं। इस कारण फलों के व्यापार में 90 फीसदी गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन देशों से आते हैं फल
चंडीगढ़ में लगभग एक दर्जन देशों से फल मंगाए जाते हैं। इनमें मस्कट, ईरान, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, दुबई, साउथ अफ्रीका, अमेरिका आदि देश प्रमुख हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें