फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 30 अगस्त तक बढ़ी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, कालका-पिंजौर में बिगड़े हालात

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से कर्मचारियों ने बढ़ाया आंदोलन, शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था ठप होने से बाजारों और गलियों में बढ़ी गंदगी, लोगों ने जताई बीमारी फैलने की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। मांगों पर सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण कालका-पिंजौर के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 30 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। हड़ताल लंबी खिंचने से शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है और कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लग गए हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को अनिश्चितकालीन किया जा सकता है।
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा एवं संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले नगर परिषद कार्यालय परिसर में चल रहे धरने में कालका प्रधान लाखन सिंह और पिंजौर प्रधान सुनील ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर सरकार गंभीरता नहीं दिखा रही है। इसी कारण हड़ताल को 30 अगस्त तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है। बुधवार को संघ के राज्य महासचिव मांगेराम तिगड़ा भी धरनास्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों का हौसला बढ़ाते हुए उनके आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल का असर अब शहर की सफाई व्यवस्था पर साफ दिखाई देने लगा है। कालका और पिंजौर के बाजारों, चौक-चौराहों तथा रिहायशी क्षेत्रों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। कई दिनों से सफाई नहीं होने के कारण दुर्गंध फैल रही है और लोगों को आवाजाही में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द समाधान निकालकर सफाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की है, ताकि गंदगी से होने वाली संभावित बीमारियों पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें