फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कालका-हिमाचल मार्ग पर पीडब्ल्यूडी ने हटाए अवैध कब्जे

विज्ञापन
विज्ञापन
काली माता मंदिर के पास दुकानों के बाहर बने शेड और बिना अनुमति लगे साइन बोर्ड हटाए
विज्ञापन

कार्रवाई की सूचना मिलते ही दुकानदारों में मचा हड़कंप, कई लोगों ने खुद ही समेटा सामान
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। कालका-हिमाचल मार्ग पर अतिक्रमण के खिलाफ पीडब्ल्यूडी ने बुधवार को बड़ा अभियान चलाया। काली माता मंदिर के पास सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने दुकानों के बाहर बने शेड और बिना अनुमति लगाए गए साइन बोर्ड हटवा दिए। अभियान के दौरान जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाया गया।
कार्रवाई की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कई दुकानदारों ने विभाग की कार्रवाई से पहले ही अपना सामान हटाना शुरू कर दिया। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क सीमा में आने वाले किसी भी अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।
विज्ञापन

विभाग का कहना है कि अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था और सड़क सुरक्षा पर भी असर पड़ रहा था। अभियान के दौरान सड़क किनारे लगाए गए अवैध साइन बोर्ड भी हटाए गए, ताकि मार्ग को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त बनाया जा सके।
विज्ञापन


कोट
यह कार्रवाई उपायुक्त पंचकूला के आदेशों के तहत की जा रही है। विभाग का मुख्य उद्देश्य सड़क की जमीन को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त बनाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है।
- राजकुमार, ड्यूटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें