फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: आरडब्ल्यूए ने खुद संभाली झाड़ू, सेक्टर-6 मार्केट में दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई अभियान चलाकर लोगों को किया जागरूक, सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फैलाने की अपील
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-6 मार्केट में रविवार को रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों और सदस्यों ने स्वयं झाड़ू लगाकर बाजार क्षेत्र की सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
अभियान का नेतृत्व आरडब्ल्यूए के प्रधान विवेक सूद ने किया। इस दौरान पूर्व पार्षद वी.के. सूद भी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने स्वयं सफाई अभियान में भाग लेते हुए कहा कि स्वच्छ और सुंदर शहर के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने दुकानदारों और स्थानीय लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फैलाने तथा स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए प्रधान विवेक सूद ने कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक का भी दायित्व है। यदि सभी लोग अपने घर और आसपास के क्षेत्र को साफ रखने का संकल्प लें तो पंचकूला को और अधिक स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी ऐसे जागरूकता अभियान जारी रखे जाएंगे।
विज्ञापन

अभियान में साजन कश्यप, डॉ. ओपी मुंजाल, विपिन खन्ना, विनोद अग्रवाल, अरुण सिंगल, कमलरीत बराड़, विंग कमांडर रंधावा और मनोहर शर्मा सहित आरडब्ल्यूए के अनेक सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान सभी ने स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें