फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण न कराने वालों के नाम सार्वजनिक करें आरडब्ल्यूए : मनोज परिदा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने कहा है कि टीकाकरण अभियान में शहर की सभी आरडब्ल्यूए को सहयोग करना चाहिए। यदि कोई आरडब्ल्यूए या एसोसिएशन टीकाकरण के लिए 100 लोगों की सूची प्रशासन को सौंपती है तो उनके टीकाकरण के लिए प्रशासन की ओर से कैंप लगाया जाएगा। साथ ही उन्होंने आरडब्ल्यूए से यह भी अपील की है कि जो लोग टीका नहीं लगवा रहे हैं, उनके नाम सार्वजनिक किए जाएं।
विज्ञापन

परिदा का कहना है कि दूसरे राज्यों में टीकाकरण के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ता है, जबकि यहां पर लोगों के घर के नजदीक यह सुविधा दी जा रही है तो लोग उसका फायदा नहीं उठा रहे। उन्होंने यह भी कहा है कि बुजुर्ग और दिव्यांगों को टीकाकरण कराने के लिए घर से ले जाने और वापस छोड़ने की सुविधा है। दरअसल, कोरोना टीकाकरण के लिए प्रशासन की तरफ से केंद्र के निर्देश पर टीका उत्सव चलाया गया, लेकिन उसमें भी प्रशासन को बेहतर परिणाम नहीं मिले हैं। यही कारण है कि अब प्रशासन एसोसिएशनों के साथ मिलकर टीकाकरण अभियान को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहा है।
प्रशासन ने बनाए 12 नए कंटेनमेंट जोन
यूटी प्रशासन ने वीरवार को 12 नए कंटेनमेंट जोन की घोषणा की है। इन इलाकों में किसी के भी आने-जाने पर रोक रहेगी। इन इलाकों में अनिवार्य सेवाओं में लगे लोगों को छोड़ अन्य किसी के भी जाने पर पाबंदी रहेगी। इसके अलावा लोगों की स्क्रीनिंग भी की जाएगी। प्रशासन ने सेक्टर-7 में मकान नंबर- 269, सेक्टर-7 के मकान नंबर-1152 से 1153, सेक्टर-7 के मकान नंबर-1216 से 1218, सेक्टर-27 के मकान नंबर-72 से 73, सेक्टर-38बी के मकान नंबर-1076, सेक्टर-38सी के मकान नंबर-2423 से 2424, सेक्टर-39बी के मकान नंबर-1397 से 1400बी, सेक्टर-40बी के मकान नंबर-1058 से 1059, सेक्टर-46बी के मकान नंबर-1062 से 1063, सेक्टर-49बी पुष्पक कांप्लेक्स के मकान नंबर-1336 से 1340, सेक्टर-49बी पुष्पक कांप्लेक्स के मकान नंबर-1511 से 1516 और सेक्टर-51ए के मकान नंबर-281 से 282-सी को कंटेनमेंट जोन बनाया है।
विज्ञापन

कोट
यह नाजुक समय है। नाम सार्वजनिक करने की बजाय सहयोग करना चाहिए। प्रशासन को यह भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए कि यदि टीके से किसी को कोई नुकसान होता है उसकी भी जिम्मेदारी ले। आरडब्ल्यूए प्रशासन का सहयोग करना चाहती है और सहयोग करेगी भी।
-बलजिंदर सिंह बिट्टू, चेयरमैन फॉसवेक
कोट
टीकाकरण अभियान में क्राफ्ड प्रशासन का सहयोग करेगी, लेकिन हमारी संस्था नाम सार्वजनिक किए जाने के पक्ष में नहीं है। अभी इतने कड़े कदम उठाने की आवश्यकता नहीं है। हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

-हितेश पुरी, चेयरमैन, क्राफ्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें