फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में आज आंधी बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में एक बार फिर से तापमान चढ़ गया है। दिन और रात के तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किए जा रहे हैं। वीरवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि शुक्रवार को मौसम में बदलाव आ जाएगा। तेज हवाएं चल सकती हैं और बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। जम्मू-कश्मीर के पास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसकी वजह से मौसम में बदलाव आ सकता है। 17 अप्रैल को भी पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा जा सकता है। बारिश से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कमी आ सकती है। अगले तीन दिन 37 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 से 17 डिग्री के बीच रिकार्ड किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें